Search

 
 
 

हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को लेकर मुखर हुईं बड़कागांव की विधायक

 
Hazaribagh : हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को लेकर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद मुखर हो गई हैं. उन्होंने हजारीबाग की रामनवमी को सरकारी मान्यता प्रदान करने एवं प्रत्येक वर्ष रामनवमी महोत्सव आयोजित कराने की वकालत की है. बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के माध्यम से पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग को प्रश्न भेजा है, इसका सरकारी वक्तव्य एवं चर्चा 21 मार्च को होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें :सियरकोनी">https://lagatar.in/winds-of-devotion-blowing-in-siarkoni-gods-anointing-with-five-quintal-flowers/">सियरकोनी

में बही भक्ति की बयार, पांच क्विंटल फूलों से भगवान का अभिषेक

हजारीबाग रामनवमी का 100 सालों से अधिक का इतिहास

अंबा प्रसाद ने इस संदर्भ में कहा कि हजारीबाग की श्रीरामनवमी महापर्व को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है. हजारीबाग में रामनवमी का 100 से अधिक वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है. हजारीबाग में मनाई जाने वाली श्रीरामनवमी की पहचान देशभर और सरहद पार भी है. इसमें दूर-दूर से श्रद्धालु रामनवमी जुलूस को देखने हजारीबाग पधारते हैं. विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में होने वाले रजरप्पा महोत्सव, इटखोरी महोत्सव, संथाल महोत्सव आदि की तर्ज पर हजारीबाग की विश्वविख्यात रामनवमी को सरकारी मान्यता प्रदान कर प्रत्येक वर्ष रामनवमी महोत्सव आयोजित कराने व पर्यटन संबंधित वेबसाइटों में महापर्व का प्रचार-प्रसार आदि कराने की मांग सरकार से की है. उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें : 13वीं">https://lagatar.in/jharkhand-teams-trial-for-13th-hockey-india-sub-junior-womens-hockey-championship-concluded/">13वीं

हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल संपन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही