Search

 
 
 

Hazaribagh News: योग दिवस पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने जनसेवा कार्यालय में सामूहिक योगाभ्यास किया.
 

Hazaribagh: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने जनसेवा कार्यालय में सामूहिक योगाभ्यास किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया. योगाचार्य सोनू पाण्डेय व अंजू कुमारी ने योगाभ्यास करवाया. 

 

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमारे शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक जीवन में संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, सुखी और श्रेष्ठ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है. उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का प्रभावी माध्यम है. नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाता है.

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी पहल और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है. वर्तमान में विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं.

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर हम सभी स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही