Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में फिर बढ़ी नक्सली गतिविधियां, अलर्ट मोड पर पुलिस

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम, गालूडीह, पटमदा और श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है. खुफिया सूत्रों के अनुसार 10 से 12 नक्सलियों का एक दस्ता इलाके में सक्रिय है,
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम, गालूडीह, पटमदा और श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है. खुफिया सूत्रों के अनुसार 10 से 12 नक्सलियों का एक दस्ता इलाके में सक्रिय है, जिसका नेतृत्व पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली बिरेन सिंह उर्फ सागर कर रहा है.


सूत्रों का दावा है कि बिरेन के साथ उसकी पत्नी मीणा और अन्य सहयोगी भी क्षेत्र में मौजूद हैं. हाल के दिनों में गालूडीह के पहाड़ी इलाकों और आसपास के गांवों में नक्सलियों की आवाजाही की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है.


जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई के कारण कुछ नक्सली पूर्वी सिंहभूम के जंगलों में शरण लिए हुए हैं. खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि नक्सली संगठन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं.


कारोबारियों से लेवी मांगने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक नक्सली दस्ते द्वारा बोड़ाम और गालूडीह क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंप संचालकों से लेवी की मांग की गई है. बताया जा रहा है कि इस संबंध में स्थानीय थानों को भी शिकायत मिली है. हालांकि पुलिस ने मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


2024 में नक्सल मुक्त घोषित हुआ था जिला

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में केंद्र सरकार ने पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के कई जिलों को नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया था. इससे पहले वर्ष 2017 में कुख्यात नक्सली कान्हू मुंडा ने अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद जिले में नक्सली गतिविधियों में काफी कमी आई थी. अब एक बार फिर नक्सलियों की सक्रियता की खबरों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही