Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News: भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रविवार को राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के बैनर तले मेदिनीनगर में आक्रोश रैली निकाली गई.
Advertisement
Advertisement

Palamu: बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रविवार को राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के बैनर तले मेदिनीनगर में आक्रोश रैली निकाली गई. रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

 

रैली की शुरुआत संगठन के प्रदेश कार्यालय से हुई. प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शामिल लोगों ने भरत तिवारी को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की. इसके बाद रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चंद्रशेखर आजाद चौक और रेड़मा क्षेत्र पहुंची.

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो. उन्होंने बिहार सरकार से मामले की जांच सीबीआई से कराने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

 

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता की मांग को लेकर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है. रैली को सनातन धर्म सभा, रक्षा सूत्र परिवार सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिला. वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

मौके पर प्रदेश संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष अनील दुबे, सुशील तिवारी, राजीव रंजन पांडेय, सुनील पांडेय, सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी, महासचिव राम प्रकाश तिवारी, पांकी विधानसभा प्रत्याशी रूद्र शुक्ला,जिलाध्यक्ष मनीष ओझा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही