Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: राहुल सिंह गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Latehar: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्तस सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीनों अपराधी जिले के  बारियातु थाना के ग्राम बानालात स्थित डुगु इन्डस्ट्रीज (स्टोन क्रशर) के पीछे किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बालुमाथ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी किया गया. छापामारी में शामिल राहुल सिंह के सक्रिय तीन सदस्यों भोलानाथ गंझू उर्फ भोला उर्फ भोला कुमार (लावालौंग, चतरा), विनोद कुमार गंझू ( भगिया, बालुमाथ) और  फलीन्द्र गंझू (भगिया, बालुमाथ) को गिरफ्तार किया.

 तीनों अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिन्दा 7.65 का जिन्दा कारतुस और पूर्व में चन्दवा थाना अंतर्गत लूटे गये एक होण्डा साईन मोटरसाईकिल, दो मोबाईल फोन व वर्तमान में भगिया पंचायत की मुखिया को रंगदारी मांगने में प्रयोग किये गये दो मोबाईल फोन को जब्त  किया है. 

इनके द्वारा हजारीबाग जिला पगार ओपी के तहत पिछले आठ जून को फाईरिंग की घटना की अंजाम दिया गया था. इसके अलावा लातेहार जिला में भी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है. फलींद्र गंझू पर टंडवा व बारियातू, थाना क्षेत्रों में तीन मामले दर्ज हैं. जबकि विनोद गंझू पर चतरा बारियातू थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही