Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: बड़कागांव में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, एक की मौत, दो घायल

जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, बादाम कोल परियोजना के समीप राउतपाड़ा इलाके में संचालित एक अवैध खदान में कोयले की चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, बादाम कोल परियोजना के समीप राउतपाड़ा इलाके में संचालित एक अवैध खदान में कोयले की चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए.


स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर खदान के अंदर कोयला निकालने का काम कर रहे थे. अचानक ऊपर से कोयले और मिट्टी का मलबा गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया.

 

मृतक की पहचान सचिन साव के रूप में की गई है. वहीं, घायल मजदूरों का उपचार कराया जा रहा है. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन लंबे समय से जारी है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है.

 

सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद मामले को दबाने की कोशिश भी की गई. हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं. फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर घटना की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही