Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया योग शिविर का आयोजन

Hazaribagh : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ ) सुधा प्रधान के द्वारा प्रधान कैफेटेरिया वैभवी बैंक्वेट हॉल में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस योग शिविर में बतौर योग प्रशिक्षक बसंती कुमारी ने लोगों को योगा करवाया व विभिन्न योग आसनों की जानकारी दी.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ ) सुधा प्रधान के द्वारा प्रधान कैफेटेरिया वैभवी बैंक्वेट हॉल में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस योग शिविर में बतौर योग प्रशिक्षक बसंती कुमारी ने लोगों को योगा करवाया व विभिन्न योग आसनों की जानकारी दी.

 

Uploaded Image

 

योग शिविर में हजारीबाग नगर निगम महापौर अरविंद राणा समेत विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षद व शहरी क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य महिला पुरुष उपस्थित थे. योग शिविर के समापन के उपरांत महापौर समेत अन्य वार्ड पार्षदों व सम्मानित अतिथियों को योग शिविर के आयोजक समिति ने पौधा देकर सम्मानित किया साथ ही योग दिवस पर निरोग रहने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया.


इस अवसर पर समाजसेवी डॉ प्रभात कुमार प्रधान ने कहा कि योग से मन शांत एकाग्र होता है. जिससे शरीर में फैलने वाले नकारात्मक विकार का नाश होता है. जो शरीर को रोग मुक्त बनाने में सहयोग करता है.


सुधा प्रधान ने कहा कि मैं निरंतर योग करती हूं योग से शरीर में लचीलापन (Flexibility) बढ़ता है. मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं. शरीर का संतुलन और मुद्रा (Posture) बेहतर होती है. पीठ, गर्दन और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है. रक्त संचार और पाचन क्रिया में सुधार होता है. वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.


महापौर अरविंद कुमार ने कहा कि निरंतर योग करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है. मधुमेह और अन्य जीवनशैली संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायता मिल सकती है.


योग शिविर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दीपक नाथ सहाय, वार्ड पार्षद मिताली रश्मि, पामिता सिन्हा, रीता नाथ, अंशु प्रिया, दीपक सिंह, मितेश वर्मा उर्फ रिक्कू वर्मा, सोनी क्षेत्री, मन्नू गोस्वामी, राजू सिन्हा, निशांत प्रधान, कुलदीप कृष्णा, राजेश सोनी, सोनम प्रिया, गणेश वर्मा, चंदन कुमार सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही