Search

 
 
 

Ramgarh News : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला आयुष समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Ramgarh : जिला आयुष समिति रामगढ़ व नमामि गंगे योजना के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने की
 

Ramgarh : जिला आयुष समिति रामगढ़ व नमामि गंगे योजना के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने की.

 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया. इसके उपरांत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और विभिन्न योगासनों व प्राणायाम की विधियों का अभ्यास किया.

 

योग हमारी प्राचीन संस्कृति और स्वस्थ जीवन का आधार है : उपायुक्त

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है. जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है. योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक वैज्ञानिक एवं प्रभावी पद्धति है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ जीवन का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है. नियमित योगाभ्यास से न केवल व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त करता है.

 

उपायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य केवल एक दिन योग करना नहीं, बल्कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है. उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं,आमजनों से प्रतिदिन योग करने, अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

 

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया. उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेते हुए स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण एवं जनकल्याण के संदेश के साथ किया गया.

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही