Search

 
 
 

Ranchi News : स्वस्थ व संतुलित जीवन का सशक्त माध्यम है योग- राज्यपाल

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि योग संपूर्ण विश्व के लिए भारत का अनुपम उपहार है. यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने की समग्र पद्धति है.
 
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास करते राज्यपाल.
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को राजधानी रांची के लोक भवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी शरीक हुए और उन्होंने योगाभ्यास भी किया. लोक भवन के अधिकारियों व कर्मियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया. कुल 253 लोगों ने सामूहिक योग किया.


राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि योग संपूर्ण विश्व के लिए भारत का अनुपम उपहार है. यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने की समग्र पद्धति है. योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर व्यक्ति को आत्म-अनुशासन, सकारात्मक सोच और आंतरिक शांति की ओर अग्रसर करता है.

 

Uploaded Image

लोकभवन में योगाभ्यास करते लोग

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया. यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्वीकृति और मानव कल्याण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में जब दुनिया तनाव, असंतुलित जीवनशैली और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रही है, तब योग एक प्रभावी, सरल और प्राकृतिक समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है. कोरोना महामारी के दौरान भी योग की उपयोगिता को पूरे विश्व ने महसूस किया. योग ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को भी मजबूत किया.


उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बन सकते हैं. उन्होंने योग को जन-जन का अभियान बनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति व्यापक जनजागरण चलाने पर बल दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही