Search

 
 
 

Ranchi News : जोन्हा फॉल में डूबने से जूनियर इंजीनियर की मौत, परिवार में मातम

अर्णव मुंडा वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे. इसी दौरान नदी में नहाने या पानी के करीब जाने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा तलाश अभियान चलाया गया.
 
जूनियर इंजीनियर अर्णव मुंडा की फाइल फोटो.

Ranchi : रांची जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल से एक दुखद घटना सामने आई है. जल संसाधन विभाग में कार्यरत 28 वर्षीय जूनियर इंजीनियर अर्णव मुंडा की फॉल के पानी में डूबने से मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार, अर्णव मुंडा वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे. इसी दौरान पानी धारा के करीब जाने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. सभी इंजीनियर की तलाश में जुट गए .

 

काफी प्रयास के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अर्णव मुंडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही