Search

 
 
 

National News : शिबू सोरेन को 23 को मिलेगा पद्मभूषण सम्मान, सीएम हेमंत ग्रहण करेंगे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) को 23 जून को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा. नई दिल्ली में मंगलवार की शाम पांच बजे आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी.
 


New Delhi : झामुमो के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) को 23 जून को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा. नई दिल्ली में मंगलवार की शाम पांच बजे आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी. गुरुजी के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यह सम्मान ग्रहण करेंगे. 


समारोह में क्रिकेटर रोहित शर्मा, टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृत राज, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी सहित 65 महान विभूतियों को पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा. इस साल के दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति 65 पद्म पुरस्कार देंगी. इनमें 2 पद्मविभूषण, 7 पद्मभूषण व 56 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं.

 

https://lagatar.in/ranchi-news-robin-minz-hits-fastest-fifty-koyalanchal-super-kings-reach-the-top-spot-after-defeating-ranchi-titans   


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही