Search

 
 
 

Ranchi News : पुलिस ने धुनकी रूफटॉप बार को बंद कराया, तेज आवाज में बज रहा था डीजे

बार में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे. तेज संगीत के बीच शराब परोसी जा रही थी और लोग डांस कर रहे थे. वहां कुछ नाबालिगों की मौजूदगी की भी चर्चा है. पुलिस के पहुंचते ही बार में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग जल्दबाजी में बाहर निकले और अपने वाहनों से निकल गए.
 
देर रात चल रहा बार.

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर क्षेत्र स्थित धुनकी रूफटॉप बार को पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे बंद करा दिया.पुलिस को सूचना मिली थी कि बार निर्धारित समय के बाद भी चल रहा है और वहां तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है. शिकायत पर लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए बार को बंद करा दिया.


स्थानीय लोगों ने बताया कि बार में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे. तेज संगीत के बीच शराब परोसी जा रही थी और लोग डांस कर रहे थे. वहां कुछ नाबालिगों की मौजूदगी की भी चर्चा है. पुलिस के पहुंचते ही बार में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग जल्दबाजी में बाहर निकले और अपने वाहनों से निकल गए. इसके चलते कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की कतार लग गई.


मालूम हो कि धुनकी रूफटॉप बार के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं. कुछ दिनों पूर्व शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद बार के निर्धारित समय के बाद तक खुले रहने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं.


गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने हाल ही में ध्वनि प्रदूषण के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तेज ध्वनि, डीजे और लाउड साउंड के उपयोग पर रोक संबंधी आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. ऐसे में देर रात तक डीजे संचालन और बार खुला रहने की घटना को नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही