Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Hazaribagh : लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर प्रखंड स्थित सखिया पंचायत भवन में रविवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी 100 डे कैंप सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई और टीबी से बचाव व उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की.

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए. उन्होंने  कहा टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी और समय पर जांच अत्यंत जरूरी है. साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया.


सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी और समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने और आवश्यक जांच कराने की अपील की.

 

शिविर के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें एक्स-रे और अन्य स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर उनका चिकित्सीय टीम द्वारा स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया.

 

कार्यक्रम में टीबी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. लोगों को टीबी के लक्षण, उपचार और रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई.

 

इस अवसर पर डॉ. आर.के. जायसवाल (डीटीओ), डॉ. पंकज बोरला (एमओ), जयराम कुमार (डीपीसी), अजय कुमार (बीपीएम), सुमित कुमार (एलटी), गालिनी सिंह (सीएचओ), स्वाला प्रनाद (बीटीटी), बेबी कुमारी (एएनएम), सुनीता कुमारी (एएनएम), खुशबू मंडल कुमारी (एएनएम), उर्मिला देवी (एसएस सहायिका) सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही