Search

 
 
 

Political News : भारत माता की जय बोलने पर हुई बहस, योग दिवस कार्यक्रम में भिड़े इरफान व सीपी सिंह

इरफान अंसारी ने कहा कि वे जन्म से भारतीय हैं और उन्हें अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व है. वह सच्चे हिंदुस्तानी हैं और उन्हें देशभक्ति का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है. भाजपा से उन्हें देशभक्ति सीखने की आवश्यकता नहीं है.
 

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व भाजपा विधायक सीपी सिंह के बीच भारत माता की जय के नारे को लेकर तीखी बहस हो गई. इरफान अंसारी ने कहा कि वे जन्म से भारतीय हैं और उन्हें अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व है. वह सच्चे हिंदुस्तानी हैं और उन्हें देशभक्ति का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है. भाजपा से उन्हें देशभक्ति सीखने की आवश्यकता नहीं है.


उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के मुद्दों को उठाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जाती है. असली देशभक्तों को अपनी पहचान साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती. उनके अनुसार, जो लोग अपनी पहचान को लेकर असुरक्षित होते हैं, वे ही बार-बार प्रमाण मांगते हैं.

 

विधायक सीपी सिंह ने इस पर कड़ा जवाब दिया. कहा कि जैसे लोग ईश्वर और अल्लाह को मानते हुए पूजा और नमाज अदा करते हैं, उसी तरह भारत माता की जय कहना भी मातृभूमि के प्रति सम्मान व श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है. भारत हमें अन्न, हवा और जीवन जीने का अवसर देता है, इसलिए हर भारतीय को अपनी मातृभूमि पर गर्व होना चाहिए.

 

बहस के दौरान सीपी सिंह ने कुछ लोगों की देशभक्ति पर सवाल भी उठाए. कहा कि कुछ लोग सार्वजनिक रूप से हिंदुस्तान जिंदाबाद कहते हैं, लेकिन उनकी सोच पाकिस्तान की होती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग भारत माता की जय बोलने में हिचकिचाते हैं, लेकिन दूसरे देशों और मुद्दों के समर्थन में नारे लगाने से पीछे नहीं हटते.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही