Search

 
 
 

Deoghar News : चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे ठगी

पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar : देवघर साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फ्लिपकार्ट, ब्लूडार्ट, फर्स्ट फ्लाइट व डीटीडीसी जैसी कूरियर कंपनियों के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में धर्मराज कुमार सिंह, सत्यम कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह व राजाराम कुमार सिंह शामिल हैं.


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी फर्जी डिलीवरी एजेंट बनकर उपभोक्ताओं को कैश ऑन डिलीवरी के नाम पर झांसा देते थे और उनसे ठगी करते थे. प्रारंभिक जांच में सभी आरोपियों की साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है. उनके पास से पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही