Search

 
 
 

Deoghar News: उग्र ग्रामीणों ने मुखिया को बनाया बंधक

Deoghar : सारठ, पथरड्डा ओपी थाना क्षेत्र के केराबांक पंचायत के मुखिया पर देर रात्रि 1 बजे गलत नीयत से जबरन घर में घुसकर महिला के साथ बदमाशी करने का गंभीर आरोप लगया गया है.
 

Deoghar : सारठ, पथरड्डा ओपी थाना क्षेत्र के केराबांक पंचायत के मुखिया पर देर रात्रि 1 बजे गलत नीयत से जबरन घर में घुसकर महिला के साथ बदमाशी करने का गंभीर आरोप लगया गया है. इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया.


मिली जानकारी के अनुसार, बीते देर रात्रि को अलकुसा गांव में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि केराबांक पंचायत मुखिया सागर मंडल देर रात को गलत नीयत से मेरे घर में घुस गया. तभी परिजनों ने हो हल्ला किया तो ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई. ग्रामीण उग्र हो गए और मुखिया सागर मंडल को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया. 


इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया. वहीं पुलिस ने आनन फानन में घटनास्थल पहुंचकर सागर मंडल को अपने अभिरक्षा में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रहे है.


इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मुखिया रस्सी से बंधा हुआ है और सभी आरोप को निराधार बता रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही