Search

 
 
 

Giridih News : गिरिडीह के 3 केंद्रों पर आज होगी NEET परीक्षा, जिला प्रशासन अलर्ट

परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच की व्यवस्था की गई है.
 

Giridih : गिरिडीह में NEET परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है. शहर के तीन केंद्रों पर आज रविवार को परीक्षा ली जाएयी. शातिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. प्रशासन की टीम शनिवार देर रात जिले के विभिन्न होटल, लॉज व ठहराव स्थलों की जांच की. 

 

जांच के दौरान परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के ठहरने से संबंधित जानकारी जुटाई गई. होटल-लॉज संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले में NEET-UG परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगाई गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

 

परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच की व्यवस्था की गई है. राष्ट्रीय स्तर पर भी परीक्षा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और एनटीए द्वारा जारी नवीनतम एडमिट कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही