Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: 1.5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख कैश बरामद

अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक किलो 550 ग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक बोलेरो वाहन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक किलो 550 ग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक बोलेरो वाहन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है. वहीं एक आरोपी फरार होने में सफल रहा.

 

पुलिस के अनुसार, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही क्षेत्र से कुछ लोग चौपारण में अफीम की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. 

 

टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के आगे लोहावर के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान बरही की ओर से आ रही एक सफेद रंग की बोलेरो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार दो लोगों को पकड़ लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुना राम और रामलाल के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान बोलेरो की बीच वाली सीट से प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया 7 लाख रुपये नकद बरामद किया गया. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे ग्राम अहरी निवासी अरविंद कुमार से अफीम खरीदने जा रहे थे.

 

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम अहरी में छापेमारी की. यहां राहुल कुमार खरवार के घर से अलग-अलग प्लास्टिक पैकेट में रखी 1.550 किलोग्राम अफीम बरामद की गई. पुलिस ने राहुल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अरविंद कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने उसकी अपाची बाइक जब्त कर ली है.

 

इस मामले में चौपारण थाना में कांड संख्या 157/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(सी), 18(बी), 21(सी), 22(सी) और 29 समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही