Hazaribagh: विधायक प्रदीप प्रसाद आज सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश यात्रा में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए.

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई तथा भगवान भोलेनाथ से हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की.
इसे भी पढ़ें:
इसके उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद न्यू कॉलोनी, मेरु में आयोजित श्री श्री 108 रुद्रचंडी महायज्ञ एवं मां काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भी शामिल हुए. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां काली एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना किया.
इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं. प्राण-प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ जैसे पावन अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, धार्मिक चेतना और लोककल्याण की भावना का संचार करते हैं.
उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

