Search

 
 
 

वज्रपात से मरने वाली महिला के परिजनों से मिले विधायक प्रतिनिधि, किया आर्थिक सहयोग

 
Sonahatu : सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के सोनाहातू गांव में गुरुवार को ठनका गिरने से एक महिला सौभ्या देवी की मौत हो गई थी. वहीं 5 महिलाएं गंभीर रूप तथा 5 महिला मामूली रूप से घायल हो गई थी. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक सुदेश  महतो ने अपने प्रतिनिधि को पीड़ित परिवार से मिलने और सहयोग करने को कहा. शनिवार को विधायक प्रतिनिध सुनील सिंह, आजसू केंद्रीय सचिव संजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक  ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया. कहा कि इस घटना से आजसू परिवार आहत एवं दुखी है. पीड़ित परिजनों से मिलकर हर समय सहयोग करने का आश्वासन दिया. मृतका सौभ्या देवी के परिजन को चावल, दाल, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री के अलावे नगद राशि देकर सहयोग किया. मौके पर मुखिया विकास सिंह मुंडा, पंसस सुधीर सिंह मुंडा, विकास महतो, जितेंद्र कुम्हार, चितरंजन महतो, मिथुन रक्षित, पुना कुम्हार, दुखन कुम्हार,  मानसा कुम्हार, बांका कुम्हार आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मदुरै">https://lagatar.in/major-train-accident-in-madurai-8-passengers-killed-20-injured-due-to-fire-in-standing-coach/">मदुरै

में बड़ा हादसा, ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, 20 झुलसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही