Search

 
 
 

Jamshedpur News: MLA संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के SDO व इंजीनियर को घर बुलाकर पीटा

Jamshedpur News: इंजीनियरों के संगठन ने जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट बाउंस में बैठक कर विधायक से माफी मांगने की मांग की है. साथ ही कहा है कि अगर विधायक माफी नहीं मांगते हैं, तो उनका विरोध किया जायेगा.
 
MLA के खिलाफ अभियंता संघ
  • विधायक ने कहा- मारपीट नहीं की, सिर्फ डांटा था

Jamshedpur News: कोल्हान प्रमंडल के पोटका विधायक संजीव सरदार पर आरोप है कि उन्होंने स्वर्ण रेखा नहर परियोजना के एसडीओ और इंजीनियर के साथ मारपीट की. इसे लेकर इंजीनियरों में आक्रोश है. झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ व डिप्लोमा अभियंत्रण संघ ने बैठक कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 

इस मामले में विधायक संजीव सरदार का कहना है कि उन्होंने एसडीओ और इंजीनियरों को घर पर बुलाया था. उन्होंने सभी को डांटा जरुर था, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं की थी. आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है.

 

स्वर्ण रेखा नगर परियोजना, चांडिल के कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई के मुताबिक घटना मंगलवार की है. विधायक संजीव सरदार ने उन्हें और एसडीओ विजय तिर्की को घर पर बुलाया था. दोनों मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे उनके घर पर पहुंचे थे. एक परियोजना के शिलान्यास को लेकर उन्होंने जानकारी चाहा, तब एसडीओ ने उन्हें बताया कि परियोजना का शिलान्यास साल 2021 में हुआ था. इस पर विधायक ने शिलान्यास का सबूत दिखाने को कहा.

 

सबूत मांगने पर विवाद खड़ा हो गया. जिसके बाद विधायक गली-गलौज करने लगे और फिर एसडीओ के साथ मारपीट की. जब वह (कार्यपालक अभियंता) बचाव करने लगे तो उनके साथ भी हाथापाई की. 

 

इस घटना के बाद से इंजीनियर्स आक्रोशित है. इंजीनियरों के संगठन ने जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट बाउंस में बैठक कर विधायक से माफी मांगने की मांग की है. साथ ही कहा है कि अगर विधायक माफी नहीं मांगते हैं, तो उनका विरोध किया जायेगा. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही