Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से जरूरी सामान के दामों पर जल्द नियंत्रण लगाने की मांग की है.
सरयू राय ने कहा कि चीनी और गुड़ जैसी जरूरी खाद्य सामग्री की कीमत अचानक 12 से 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है. इससे मिठाई और अन्य पकवान बनाने की लागत में भी भारी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में इस तरह की अचानक बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बढ़ती महंगाई परेशानी का कारण बन रही है.
सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से बाजार की कीमतों पर नजर रखने और जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

