Bokaro News : बोकारो मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में में आयोजित NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान राजकीय पदक विजेता खिलाड़ी आदित्य राज की अचानक तबीयत खराब हो गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन करीब एक घंटे तक डॉक्टर के उपलब्ध नहीं होने के कारण इलाज शुरू नहीं हो सका.
प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में चिकित्सा व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है. मामले की जानकारी मिलने पर गोमिया के पूर्व विधायक व तीरंदाजी संघ बोकारो के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने विभागीय मंत्री से बातचीत की.
इसके बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और आदित्य राज का उपचार शुरू किया गया. घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. जिला व राज्य प्रशासन को मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए तथा दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.

