Ranchi/Dhanbad News : धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ईडी से 10 दिनों का समय मांगा है. हालांकि ईडी ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं किया है. शीघ्र ही आरती सिंह को पूछताछ के लिए नयी तिथि निर्धारित कर समन भेजा जायेगा.
ईडी ने कोयला घोटाले के दूसरे दौर की छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद एलबी सिंह की पत्नी, भाई और साले के समन जारी किया था. आरती सिंह को 20 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया गया था. लेकिन वह ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुई और ईडी से 10 दिनों का समय मांगा है. इसकी वजह उन्होंने खुद का झारखंड से बाहर होना बताया है.
एलबी सिंह के भाई और साले ने एक-एक महीने का समय मांगा था. एक ने मां और दूसरे ने भाई की बीमारी के नाम पर समय की मांग की थी. लेकिन ईडी ने इसे अस्वीकार करते हुए अगले सप्ताह हाजिर होने के लिए समन जारी किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

