Search

 
 
 

एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ईडी की पूछताछ जारी

चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ईडी की पूछताछ जारी है. एलबी सिंह ने अपना एक व्यापारिक अकाउंट ओम प्रकाश सिंह के नाम पर खोल रखा है. 28 जुलाई को हुई छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर ईडी ने ओम प्रकाश को समन भेजा था.
 

Ranchi :  चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ईडी की पूछताछ जारी है. एलबी सिंह ने अपना एक व्यापारिक अकाउंट ओम प्रकाश सिंह के नाम पर खोल रखा है. 28 जुलाई को हुई छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर ईडी ने ओम प्रकाश को समन भेजा था.

 

ओम प्रकाश सिंह निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचा. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईडी ने उससे पूछताछ शुरू की. धनबाद में दूसरे दौर की छापेमारी के दौरान एलबी सिंह के करीबी लोगों के ठिकानों पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे.

 

दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि एलबी सिंह ने बीसीसीएल में अपनी व्यापारिक गतिविधि चलाने के लिए दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाता खोल रखा है. इन खातों में बिना मिलने वाले राशि को जमा किया जाता है.

 

लेकिन इन खातों का संचालन दूसरे व्यक्तियों द्वारा किया जाता है. ओम प्रकाश सिंह भी इसी तरह के लोगों में से एक है. जिसके नाम पर खाता तो खोला गया है लेकिन उसका वास्तविक नियंत्रण दूसरों के पास है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही