Search

 
 
 

Saraikela : कपाली में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा, तीन महिलाएं घायल, दो बच्चे सुरक्षित

जिले के कपाली थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद तीन महिलाएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं.
 
मलबे में दबने से महिला घायल

Saraikela-Kharsawa :  जिले के कपाली थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद तीन महिलाएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं.

 

हालांकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए. घायल महिलाओं में हसीना बानो (62 वर्षीय), नाजनीन बानो (45 वर्षीय) और मुस्कान (25 वर्षीय) शामिल हैं. सभी का इलाज टीएनबी नर्सिंग होम में चल रहा है. 

 

तीनों महिलाओं को मलबे से निकाला बाहर

मकान गिरने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया. स्थानीय लोगों ने मलबे से तीनों महिलाओं को बाहर निकाला और इलाज के लिए टीएनबी नर्सिंग होम पहुंचाया. फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है.

 

सूचना मिलने पर पहुंची कपाली पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की स्थिति की जानकारी ली. सरायकेला की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

जर्जर मकानों के सर्वे की मांग

लगातार बारिश के बीच कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है. लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में ऐसे मकानों का सर्वे कराने और जरूरतमंद परिवारों को राहत के साथ सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही