Search

 
 
 

Seraikela News : इचागढ़ में 3.50 लाख CFT अवैध बालू का स्टॉक जब्त

सरायकेला-खरसावां जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में खनन विभाग की टीम ने इचागढ़ थाना क्षेत्र के सोरों में छापेमारी कर करीब 3.50 लाख CFT अवैध बालू का स्टॉक जब्त किया है.
 
जब्त बालू का स्टॉक.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में खनन विभाग की टीम ने इचागढ़ थाना क्षेत्र के सोरों में छापेमारी कर करीब 3.50 लाख CFT अवैध बालू का स्टॉक जब्त किया है. 

 


यह कार्रवाई डीसी नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि के नेतृत्व में की गई. जब्त बालू को आगे की कार्रवाई के लिए इचागढ़ थाना को सौंप दिया गया. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि ने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध खनन, भंडारण या परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही