Search

 
 
 

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 केस :  प्रार्थियों को कमीशन के पास दावा पेश करने का मिला अंतिम मौका

Ranchi Court News :  वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने सभी प्रार्थियों को अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम मौका दिया है . कोर्ट ने कहा है कि इसके बाद प्रार्थियों का दावा या क्लेम स्वीकार नहीं किया जाएगा.  प्रार्थी अपने दावे में कमीशन को जानकारी देंगे कि वे नियुक्ति पाने के लिए किस तरह से योग्य है, उनके कैटेगरी में किस अभ्यर्थी का उनसे कम अंक आया है और वह चयनित हुए हैं. साथ ही प्रार्थी को स्वयं का अंक का भी विवरण देना है.
 
हाईकोर्ट
  • अगली सुनवाई 12 सितंबर को

Ranchi Court News :  वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन के अध्यक्ष जस्टिस  गौतम कुमार चौधरी ने शनिवार को शिक्षक नियुक्ति से जुड़े (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016)  मामले की ऑनलाइन सुनवाई की. इस दौरान फैक्ट फाइंडिंग कमीशन के समक्ष कुछ प्रार्थियों ने पूरे विवरण के साथ अपना दावा/ क्लेम प्रस्तुत किया.

 

कमीशन ने सभी प्रार्थियों को अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम मौका दिया है . कोर्ट ने कहा है कि इसके बाद प्रार्थियों का दावा या क्लेम स्वीकार नहीं किया जाएगा.  प्रार्थी अपने दावे में कमीशन को जानकारी देंगे कि वे नियुक्ति पाने के लिए किस तरह से योग्य है, उनके कैटेगरी में किस अभ्यर्थी का उनसे कम अंक आया है और वह चयनित हुए हैं. साथ ही प्रार्थी को स्वयं का अंक का भी विवरण देना है.   

 

अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी. आज की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता, अधिवक्ता राजेश कुमार, अधिवक्ता अमृतांश वत्स, अधिवक्ता शुभम मिश्रा और अन्य ने ऑनलाइन रूप से कमीशन के समक्ष अपना पक्ष रखा.  

 

फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को और तीन माह का मिला समय

बता दें कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने मीना कुमारी और अन्य के मामले में 257 याचिका पर फैसला सुनाते हुए फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को 3 माह में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है. कमेटी का अध्यक्ष हाईकोर्ट की सेवानिवृत जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को बनाया गया है.

 

जांच रिपोर्ट पेश करने का फैक्ट फाइंडिंग कमीशन का निर्धारित समय पूरा हो गया था. इसके बाद न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने इस समय सीमा को 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया है. (झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही