Search

 
 
 

विधायक ने किया नीलांबर-पीतांबर स्मारक का अनावरण, कहा-शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता

 
Balumath (Latehar) : विधायक बैद्यनाथ राम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप नवनिर्मित नीलांबर-पीतांबर स्मारक का अनावरण गुरुवार को किया. इस मौके पर उन्होंने नीलांबर-पीताबंर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि अमर स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. भोक्ता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू ने कहा कि इन दोनों भाइयों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस व वीरता का परिचय दिया था और 1857 की ऐतिहासिक क्रांति में अपनी वीरता से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे. उन्हें अंग्रेजों ने धोखे से पकड़ कर फांसी दे दिया था. रति गंझू एवं पाहन डढना गंझू ने पूजा-अर्चना संपन्न कराया. इस मौके पर युवा नेता अंकित पांडेय, भोक्ता समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह भोक्ता, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गंझू, उमेश सिंह भोक्ता, फूलचंद गंझू, नारायण गंझू, सुरेश गंझू, धनुषधारी गंझू, प्रदीप गंझू, बारियातु बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, पूर्व युवा अध्यक्ष दीपक यादव, मनोज यादव, परमेश्वर गंझू, पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव, शिव कुमार राम, राजू गंझू व उदय गंझू सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आफताब">https://lagatar.in/government-land-records-city-zone-in-hands-aftab-serious-questions-on-role-zone-personnel/">आफताब

के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड, अंचल कर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही