Search

 
 
 

Jamshedpur News: गालूडीह में विधायक का एस्कॉर्ट वाहन पलटा, चार जख्मी

Jamshedpur News: विधायक सोमेश चंद्र सोरेन समेत पार्टी के कई नेता घाटशिला प्रखंड की कसीदा पंचायत के मालेडीह गांव में संथाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान घुटिया के पास सुरक्षा गार्डों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
 
विधायक का एस्कॉर्ट वाहन पलटा

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के घुटिया गांव के समीप बकरी होटल के पास बुधवार शाम करीब चार बजे एनएच-18 फोरलेन पर घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के सुरक्षा गार्डों को ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चार सुरक्षा गार्ड रोहित कुमार वर्मा, सुराल हेम्ब्रम, पालू किस्कू और आशीष कुमार साव घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें: 

घटना के बाद विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और झामुमो नेता सोना राम सोरेन ने घायलों को दूसरे वाहन से टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों का इलाज विधायक की मौजूदगी में कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि चारों सुरक्षा गार्ड खतरे से बाहर हैं.

 

झामुमो नेता सोना राम सोरेन के अनुसार, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन समेत पार्टी के कई नेता घाटशिला प्रखंड की कसीदा पंचायत के मालेडीह गांव में संथाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान घुटिया के पास सुरक्षा गार्डों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही