Search

 
 
 

Latehar News: झामुमो नेताओं ने राज्‍यसभा सांसद से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम के लातेहार स्थित आवास में झामुमो हेरहंज प्रखंड कमिटि के पदाधिकारियों ने मुलाकात की. और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.
 
Latehar News

Latehar: राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम के लातेहार स्थित आवास में झामुमो हेरहंज प्रखंड कमिटि के पदाधिकारियों ने मुलाकात की. और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.

Uploaded Image

ज्ञापन में उन्‍होने बताया कि हेरहंज प्रखंड के तासू पंचायत में खेल स्‍टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. तासू पंचायत प्रखंड मुख्‍यालय से सात किलोमीटर की दूरी पर है. वहां पर स्‍टेडियम का निर्माण कराने से अधिक लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा. लोग वहां सहुलियत से नहीं पहुंच पाएंगे.

इसे भी पढ़ें: 

उन्‍होंने स्‍टेडियम का निर्माण प्रखंड मुख्‍यालय के आसपास या ऐसे स्‍थल पर कराने की मांग की, जहां अधिक से अधिक खेलप्रेमी व खिलाड़ी पहुंच सकें. इस पर राज्‍यसभा सांसद ने दूरभाष पर उपायुक्‍त व हेरहंज अंचल अधिकारी से बात की और ग्रामीणों की भावनाओं से उन्‍हें अवगत कराया.

 

सांसद ने स्‍टेडियम निर्माण के लिए वैकल्पिक स्‍थल का चयन करने की बात कही. मौके पर जिला प्रवक्‍ता सुशील कुमार यादव समेत प्रखंड कमिटि के कई पदधारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही