Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमएनपीएस जमशेदपुर : पांच साल के उच्चतम स्तर पर वापस लौटता प्रतीत हो रहा है डेंगू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के नॉर्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में बुधवार को डेंगू पर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जुस्को के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल की नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं डेंगू की रोकथाम के उपायों के बारे में बताया गया, जो डेंगू के खतरे को रोकने के लिए आवश्यक हैं. बताया गया कि डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद अगले एक महीने तक डेंगू का यह हड्डी तोड़ बुखार जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-indias-daughters-shine-get-fifth-gold-medal-in-shooting/">Asian

Games : भारत की बेटियों का जलवा, निशानेबाजी में पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया
कार्यक्रम में जुस्को के स्वास्थ्य अधिकारी ने सर्वेक्षण रिपोर्टों की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान डेंगू बुखार के पंजीकृत मामलों में कमी आई है. बावजूद यह उष्णकटिबंधीय बीमारी भारत में पांच साल के उच्चतम स्तर पर वापस लौटती प्रतीत हो रही है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक बार ड्राई डे मनाने की सलाह दी. इसके तहत उन्हें घरों में पानी के जमाव की जांच करने आवश्यकता बतायी गयी, क्योंकि जुलाई से अक्टूबर महीने के दौरान डेंगू का लार्वा उत्पन्न होता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-junior-researcher-award-to-alijan-hussain-of-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के अलीजान हुसैन को जूनियर रिसर्चर अवार्ड
इसके अलावा वक्ताओं ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि यह हमेशा रखें कि डेंगू बुखार के 70 प्रतिशत मामलों को केवल तरल पदार्थ के उचित सेवन से ठीक किया जा सकता है. इस बीमारी से बचाव व उपचार के विकल्पों और आम मिथकों के बारे में जागरूकता फैलाना समय की मांग है. घबराने और दहशत फैलाने के बजाय हमें यथासंभव सभी को समस्या के समाधान और अधिक से अधिक लोगों को जल-जमाव आदि से रोकने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही