Search

 
 
 

मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय धरने पर बैठे

झारखंड में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है. लंबित मांगों को लेकर कर्मी आज (15 अप्रैल) और कल (16 अप्रैल) को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री, विभागीय सचिव और मनरेगा आयुक्त के आवास के समक्ष धरने पर बैठे हैं.
 

Ranch : झारखंड में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है. लंबित मांगों को लेकर कर्मी आज (15 अप्रैल) और कल (16 अप्रैल) को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री, विभागीय सचिव और मनरेगा आयुक्त के आवास के समक्ष धरने पर बैठे हैं. मनरेगा कर्मियों को दो दिवसीय धरना प्रदर्शन  झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर किया जा रहा है.

 

संघ के अनुसार, राज्यभर के मनरेगा कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. बावजूद इसके अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है.

 


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे के साथ स्थायी समायोजन, मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी, उचित मुआवजा तथा सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था शामिल है. संघ का कहना है कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

 

मनरेगा कर्मियों का कहना है कि लगातार अनदेखी के कारण उनके भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण कर्मियों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. ऐसे में वे सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही