Search

 
 
 

12 मार्च से मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को रांची के मोरहाबादी ऑक्सीजन पार्क में आयोजित हुई.
 

Ranchi : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को रांची के मोरहाबादी ऑक्सीजन पार्क में आयोजित हुई. तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के तीसरे दिन हुई इस बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने लंबित मांगों और सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने पर चिंता जताई.

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 मार्च 2026 से मनरेगा कर्मी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पाण्डेय ने कहा कि कर्मी लंबे समय से बकाया मानदेय, नियमितीकरण नीति, समान वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा और मृत कर्मियों के आश्रितों को सहायता जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

 

प्रदेश महामंत्री दीपक महतो ने कहा कि संघ ने हमेशा संवाद के माध्यम से समाधान की कोशिश की, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण अब आंदोलन तेज करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही