Search

 
 
 

बिहार में गजबे है! एडमिट कार्ड में कुत्ते की फोटो, जानें पूरा मामला

बिहार के रोहतास से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कैंडिडेट के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छाप दी गई है. एडमिट कार्ड को देखते ही कैंडिडेट परेशान हो गया. इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
 

Patna: बिहार के रोहतास से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कैंडिडेट के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छाप दी गई है. एडमिट कार्ड को देखते ही कैंडिडेट परेशान हो गया. इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

Uploaded Image

यह घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धवा गांव निवासी रितेश कुमार के साथ हुई है. रितेश ने साल 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी के पद के लिए आवेदन किया था. लंबे इंतजार के बाद अब जब इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया. एडमिट कार्ड देखते ही उसके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि एडमिट कार्ड में उनकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर छपी हुई है. एडमिट कार्ड में नाम और बाकी जानकारी सही है.

 

कैंडिडेट रितेश कुमार ने इस बोर्ड की लगती बताया और तुरंत संबंधित विभाग को शिकायत भेज दी है. उन्होंने गलती को सुधारने की मांग की है, ताकि उन्हें परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो. 15 मार्च को परीक्षा होने वाली है, जिसका सेंटर सहरसा में है.

 


बता दें, कि बिहार में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कई बार जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र या निवास प्रमाण-पत्र में ऐसी गलतियां देखने को मिली हैं. अब एडमिट कार्ड में हुई ऐसी गलती से फिर बिहार की किरकिरी हो रही है. अब देखना होगा कि बोर्ड की ओर से कब तक इस गलती को सुधारा जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही