Search

 
 
 

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा, अररिया को मिला 545 करोड़, फारबिसगंज में बनेगा एयरपोर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन अररिया पहुंचे. यहां उन्होंने लगभग 545.88 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और  शिलान्यास किया. सीएम नीतीश कुमार अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करते हुए, बिहार के अगले 5 वर्षों में विकास की रूपरेखा पेश की.
 

Araria: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन अररिया पहुंचे. यहां उन्होंने लगभग 545.88 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और  शिलान्यास किया. सीएम नीतीश कुमार अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करते हुए, बिहार के अगले 5 वर्षों में विकास की रूपरेखा पेश की. 

 

मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से हड़ियाबाड़ी स्थित न्यू पुलिस लाइन पहुंचे. यहां उन्होंने 54 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक पुलिस लाइन का उद्घाटन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अररिया आरएस में 29.6 करोड़ की लागत से बने एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया. साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

 

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कोसी डेयरी के मिल्क चिलिंग प्लांट नवीकरण का शिलान्यास किया. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला अररिया कालेज स्थित स्टेडियम पहुंचा. जहां उन्होंने जनसंवाद को संबोधित किया. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार किशनगंज के लिए रवाना हो गए.


जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्ष में बिहार देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा. उन्होंने बार-बार लालू राज की याद दिलाया. बिहार के विकास में केंद्र का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. पीएम मोदी को नमन करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 के बजट में बिहार को आर्थिक पैकेज के तहत बड़ी राशि दी. फरवरी 2025 के बजट में बिहार को मखाना बोर्ड, पश्चिमी कोसी नहर की सफाई के लिए पैसे दिए है. 

 


फारबिसगंज में बनेगा हवाई हड्डा 

सभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक अहम कदम उठाया है अररिया के फारबिसगंज में 150 एकड़ में हवाई अड्डा बनेगा. राज्य सरकार ने सुपौल जिले के बीरपुर स्थित हवाई अड्डे के विकास के लिए 36.38 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है. इस परियोजना के तहत हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा. इस परियोजना को 15 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही