Search

 
 
 

मंत्री इरफान का केंद्र को पत्र, झारखंड में कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति बहाल करने की मांग

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण झारखंड समेत पूरे भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत है. इस बीच  झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी से राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बहाल करने की मांग है.
 

Ranchi :   मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण झारखंड समेत पूरे भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत है. इस बीच  झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी से राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बहाल करने की मांग है. 

 

मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि विभिन्न समाचार माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर समस्या उत्पन्न हो रही है. समीक्षा में यह बात सामने आई है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से अस्पतालों और स्कूलों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है.

 

पत्र में बताया गया है कि उषा मार्टिन लिमिटेड सहित कई औद्योगिक संस्थानों ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि औद्योगिक कैंटीनों के संचालन के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इसके कारण वहां कार्यरत मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था करने में कठिनाई हो रही है. 

 

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के कई होटल और भोजनालयों में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होता है. कई होटल अस्पतालों में भी भोजन की आपूर्ति करते हैं. ऐसे में सिलेंडर की कमी से होटल व्यवसाय और इससे जुड़े लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ सकता है.

 

मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया है कि झारखंड के औद्योगिक संस्थानों की कैंटीनों और होटलों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाए.़

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही