Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनसे और शिवसेना में हिंदुत्व का रक्षक होने की होड़, राज ठाकरे, आदित्य ठाकरे जायेंगे अयोध्या

Advertisement
Advertisement
Mumbai : महाराष्ट्र में शिवसेना और मनसे के बीच लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म है. जानकारों का मानना है कि शिवसेना और मनसे के बीच हिंदुत्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है. अब दोनों दलों के नेता अयोध्या जाने की बात कह रहे हैं. खबर है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे आगामी 5 जून को अपने समर्थकों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जायेंगे. राज ठाकरे ने आज पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की आधिकारिक घोषणा की है. हालांकि राज ठाकरे से पहले शिवसेना के नेता और मंत्री आदित्य ठाकरे मई की शुरुआत में अयोध्या जायेंगे. दोनों पार्टियां खुद को हिंदू और हिंदुत्व का रहनुमा साबित करने में जुटी हुई हैं. इसे भी पढ़ें :  पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-airstrikes-in-afghanistan-news-of-the-death-of-40-civilians-including-women-and-children/">पाकिस्तान

ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, महिलाओं-बच्चों सहित 40 नागरिकों की मौत की खबर

लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा सुनायेंगे

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र समेत देश के तमाम हिंदुओं से यह अपील की है कि वे तैयार रहें. अगर 3 मई तक मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाते हैं तो हम भी  लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा सुनायेंगे. ठाकरे ने कहा कि लाउडस्पीकर की वजह से सिर्फ हिंदुओं को ही तकलीफ नहीं हो रही है. बल्कि इसके शिकार मुस्लिम समाज के लोग भी हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम पत्रकार ने मेरी पार्टी के नेता बाला नांदगांवकर से मुलाकात की है. जिसमें उस पत्रकार ने बताया कि जब मेरा बच्चा पैदा हुआ. तब अजान की वजह से काफी तकलीफ हो रही थी. उस समय मैंने मस्जिद में जाकर उन्हें लाउडस्पीकर बंद करने को कहा था.

इसे भी पढ़ें :   राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-not-five-40-lakh-people-died-due-to-corona-said-modi-is-lying/">राहुल

गांधी ने कहा, कोरोना से पांच नहीं, 40 लाख लोगों की मौत हुई, कहा- मोदी झूठ बोल रहे हैं

लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक नहीं सामाजिक है

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो अहम घोषणाएं की हैं. जिसमें पहली घोषणा उन्होंने यह की है कि आगामी एक मई को महाराष्ट्र दिवस पर वे राज्य के संभाजीनगर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा 5 जून को वह अपने समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश में अयोध्या जायेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज कोई धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश में हमें किसी भी प्रकार का दंगा नहीं करवाना है लेकिन एक इंसान के रूप में मुस्लिम धर्मगुरुओं को भी यह समझना चाहिए कि लाउडस्पीकर जरूरी नहीं है. वरना हम भी मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर बजायेंगे. इसे भी पढ़ें :  जहांगीरपुर">https://lagatar.in/jahangirpur-violence-arrested-for-firing-in-procession-14-accused-in-police-custody-so-far/">जहांगीरपुर

हिंसा : शोभायात्रा में फायरिंग करने वाला अरेस्ट, अब तक 14 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

नमाज के लिए रास्ते और फुटपाथ क्यों चाहिए?  

राज ठाकरे ने कहा कि नमाज के लिए रास्ते और फुटपाथ क्यों चाहिए? घर पर पढ़िए. प्रार्थना आपकी है हमें क्यों सुना रहे हो. अगर इन्हें हमारी बात समझ नहीं आती तो आपकी मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे. राज्य सरकार को हम कहते हैं कि हम इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेंगे आपको जो करना है करो. हम होम डिपार्टमेंट को कहना चाहते हैं हमें दंगे नहीं चाहिए. 3 तारीख तक सभी लाउडस्पीकर मस्जिद से हटने चाहिए हमारी तरफ से कोई तकलीफ़ नहीं होगी.

कुछ लोगों ने हिंदुत्व को किराये पर लिया है

शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने हिंदुत्व को किराये पर लिया है. वह अब अचानक उन्हें हनुमान जी की याद आने लगी है. ऐसे लोग हमें हिंदुत्व न सिखाएं. राउत ने कोल्हापुर चुनाव के जरिए भाजपा और एमएनएस को घेरते हुए कहा कि कुछ लोगों ने हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर के नाम पर कोल्हापुर उपचुनाव में ध्रुवीकरण करने की कोशिश की लेकिन के तमाम प्रयास असफल हो गये. कहा कि जनता का फैसला एकदम स्पष्ट है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही