Search

 
 
 

NEEPCO और अरुणाचल सरकार के बीच हाइड्रो पावर के लिए एमओए

 
Ranchi: एनटीपीसी की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी NEEPCO ने 2620 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया. 12 अगस्त 2023 को ईटानगर में एमओए पर हस्ताक्षर किए गए. इन परियोजनाओं का विकास 2030 तक भारत में 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने के घोषित राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देगा. वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के उद्देश्य में हाइड्रो पावर भी एक प्रभावी योगदानकर्ता होगा.  इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में कौशल विकास और तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है. इसे भी पढ़ें- Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-dig-dc-dispute-over-flag-hoisting-in-dumka-dc-wrote-a-letter-to-the-government/">Exclusive:

दुमका में झंडोत्तोलन को लेकर DIG-डीसी में विवाद, DC ने सरकार को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही