Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेतरिया मोड़ मॉब लिंचिंग मामला : मृतक और घायलों के आश्रितों से मिला कांग्रेस शिष्टमंडल

Advertisement
Advertisement

"घटना की उच्चस्तरीय जांच, मृतक के आश्रित को 25-25 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की"

Hussainabad (Palamu) : औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर मॉब लिंचिंग में मारे गए हैदरनगर के तीन युवकों अरमान अहमद, मुजाहिद राइन व चमन मंसूरी एवं घायलों के परिजनों से कांग्रेस का शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में मिला. शिष्टमंडल में शामिल नेताओं ने पीड़ित परिवारों का ढाढस बंधाया. उन्हें इंसाफ दिलाने की बात कही. साथ ही पीड़ित परिवारों के बयान से केंद्रीय व राज्य के नेताओं को अवगत कराने का भरोसा दिलाया. कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने बताया कि तेतरिया मोड़ की घटना की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है. उन्होंने कहा कि पार्टी इन परिवारों को हर संभव मदद के साथ उन्हें इंसाफ दिलाने का काम करेगी. उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के साथ घटना में मारे गए युवाओं के आश्रितों को बिहार सरकार से 25 -25 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मारे गए तीनों युवा व्यवसाय कर अपना परिवार चलाते थे. उनकी मौत के बाद तीनों का परिवार बेसहारा हो गया है. वह इस मामले से पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय नेताओं को अवगत कराने का काम करेंगे. शिष्टमंडल में शामिल पार्टी के प्रदेश महासचिव धनंजय तिवारी ने कहा कि तेतरिया मोड़ की घटना में हैदरनगर के तीन युवकों की हत्या और दो युवकों के घायल होने को पार्टी गंभीरता से ले रही है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस का शिष्टमंडल बिहार के प्रदेश अध्यक्ष से मिलेगा. उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी देंगे. जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के साथ जिला उपाध्यक्ष मसरूर अहमद, जिला महासचिव शैलेश सिंह, गुप्तेश्वर पांडेय, महताब आलम, नदीम खान, जगदीश राम, विजय सिंह, अर्जुन सिंह के अलावा कई कांग्रेसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही