Search

 
 
 

झारखंड के पांच प्रमंडलों में चलंत दंत चिकित्सा वाहन की होगी खरीदारी

 
  • अत्याधुनिक सुविधाओं सीसीटीवी- जीपीएस से होगी लैस
Ranchi : झारखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग है. ग्रामीणों के दांत के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा चलंत दंत चिकित्सा वाहन की खरीदारी होगी. राज्य के पांच प्रमंडलों में एक-एक दंत चिकित्सा वाहन की खरीदारी होगी. इसके लिए सरकार द्वारा 4 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति दी गयी है. गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां दंत चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं, वहां रहने वाले लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए शहरों का रुख करना पड़ता है. ऐसे में चलंत दंत चिकित्सा वाहन लोगों के लिए वरदान साबित होगा.

दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगी राहत

चलंत दंत चिकित्सा वाहन के आ जाने से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग जिन्हें दांत की विभिन्न समस्या है, उन्हें राहत मिलेगी. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को विशेषकर फायदा मिल सकेगा. प्रखंड मुख्यालय में लगने वाले हाट-बाजार के दिन दंत चिकित्सा वाहन का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा. इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में प्रखंड मुख्यालय में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

सीसीटीवी-जीपीएस से लैस होंगी दंत चिकित्सा वाहन

दंत चिकित्सा वाहन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इनमें सीसीटीवी और जीपीएस कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर एक क्रियाकलापों की लाइव जानकारी रांची स्थित मुख्यालय को मिल सके. साथ ही मरीजों के इलाज करने की सूची और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं का हर अपडेट निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को हर माह समर्पित किया जाएगा. साथ ही मोबाइल एप भी विकसित किया जायेगा.

दंत चिकित्सा वाहन में मौजूद रहेंगी ये सुविधाएं

दंत चिकित्सा वाहन टीम में एक डेंटल सर्जन, एक डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल अस्सिटेंट, ड्राइवर के अलावा दांतों के इलाज में लगने वाले सामान भी उपलब्ध रहेगा. सेवा का क्षेत्राधिकार
  • दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची
  • कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा
  • उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग
  • दुमका प्रमंडल, दुमका
  • पलामू प्रमंडल, पलामू
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/protest-continues-at-delhis-jantar-mantar-against-jharkhand-mnrega-budget-cuts/">झारखंड

मनरेगा बजट में कटौती के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही