Search

टी20 वर्ल्ड कप के जश्न में ईशान किशन के साथ नजर आईं मॉडल अदिति हुंडिया

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आए. इस जश्न में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तिरंगे में लिपटे नजर आए. इस बीच ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए. जो फैंस का दिल जीत लिया. जीत के जश्न को मनाते दोनों साथ दिखाई दिए. इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के साथ जमकर डांस भी किया.

Uploaded Image

कौन हैं अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया एक मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं. जयपुर की रहने वाली अदिति फेमिना मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रही हैं और मिस दिवा 2018 का खिताब भी जीत चुकी हैं. उन्होंने जयपुर से ही स्कूली पढ़ाई की है और जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से BBA की पढ़ाई है. हालांकि, बिजनेस की पढ़ाई के बावजूद उन्होंने अपने पैशन यानी मॉडलिंग और फैशन को करियर चुना. जयपुर में उनका अपना फैशन ब्रांड है. उन्होंने अपना खुद का देसी फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ भी शुरू किया है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.5 लाख फॉलोअर्स हैं.

Uploaded Image

ईशान और अदिति की प्रेम कहानी

ईशान और अदिति की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. आईपीएल के मैचों के दौरान अक्सर स्टैंड्स में बैठी अदिति को कैमरा कैप्चर करता था. अदिति ईशान के हर शॉट पर उत्साहित नजर आती थीं. साल 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान वे रातों-रात मिस्ट्री फैनगर्ल के रूप में वायरल हुई थीं. 

Uploaded Image

दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्तों पर पर्दा डाले रखा. लेकिन ईशान के दादा अनुराग पाण्डेय ने बयान देकर स्पष्ट कर दिया कि यह रिश्ता अब महज दोस्ती से कहीं आगे बढ़ चुका है. कहा जाता है कि दोनों के प्यार की शुरुआत भी साल 2019 में ही हुई.

 

ईशान के दादा ने जताई खुशी

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन के दादा अनुराग पाण्डेय ने कहा, 'बहुत खुशी है. हमारे पोते ने भी कमाल करते हुए 54 रन बनाए और 3 कैच भी लिए. उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी. अदिति हुंडिया और ईशान किशन पर कहा- मैंने देखा कि मैच के बाद अदिति ईशान से मिल रही थी. हम चाहते हैं कि ईशान का जिससे भी शादी करने का मन हो, हम उसे स्वीकार करेंगे. उन्होंने बताया कि अदिति हर मैच देखने जाती हैं.

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp