Search

 
 
 

Modeling News: एक्वा वर्ल्ड सुपर मॉडल प्रतियोगिता, शिवानी बनी मिस सुपर मॉडल, अंकित मिस्टर सुपर मॉडल

एक्वा वर्ल्ड, मछली घर और वैमस मॉडलिंग ग्रुप के द्वारा आयोजित सुपर मॉडल प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी ने मिस सुपरमॉडल का खिताब अपने नाम किया.
 

Ranchi: एक्वा वर्ल्ड, मछली घर और वैमस मॉडलिंग ग्रुप के द्वारा आयोजित सुपर मॉडल प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी ने मिस सुपरमॉडल का खिताब अपने नाम किया. रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में अंकिता, शालिनी मिंज, रोजलिन खलखो, अमृता टोप्पो, सोनल नाग, अदिति प्रिया, काजल कुमारी, रानी गोसाई, अंजू सिंह, शिवानी परमार, सोनी मेहरा और लड़कों में गोविंद दास, अनस रहमान, अर्शी अली, अराश हुसैन, अनयुश सिंह, आदिल लोढ़ी, अंकित पांडेय, रागिब नदीम ने भाग लिया.  

 

फाइनल में पहुंचने वाली सभी प्रतिभागी शुरुआती चार राउंड क्वालीफाई कर यहां तक पहुंची थी. आज प्रतियोगिता के फाइनल में जज के रूप में जयंत मिश्रा और साधना मौजूद रही. प्रतियोगिता में फीमेल और मेल मॉडल्स ने रैंप पर जबरदस्त कैटवॉक किया. मॉडल ने फैशन का जलवा गीत पर कैटवॉक किया. वहीं, प्रतियोगाता के अंतिम और आखिरी राउंड में मॉडल से प्रश्न-उत्तर पूछे गए. जजों ने मॉडलों से अलग-अलग क्षेत्र से और उनकी रुचि से संबंधित प्रश्न पूछे.

 
सबसे अच्छा कैट वॉक कर और उम्दा जवाब देकर शिवानी कुमारी मिस सुपर मॉडल का खिताब जीता. जबकि मेल कैटेगरी में यह अंकित पांडेय खिताब ने हासिल किया. मिस सुपरमॉडल में प्रथम उपविजेता के तौर पर अंजू सिंह, द्वितीय उपविजेता- अमृता टोप्पो पर रही है. मिस्टर सुपरमॉडल में प्रथम उपविजेता- अनुश सिंह, द्वितीय उपविजेता- अनस रहमान रहे. 


विजेताओं को एक्वा वर्ल्ड के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड ग्रुप समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव, वसीम आलम, श्वेता, आसिफ, अंशु, आनंद ,जीतू आदि उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही