Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 153.36 करोड़ की मंजूरी

झारखंड के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देते हुए राज्य सरकार ने जमशेदपुर में आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) सह कमर्शियल मॉल निर्माण को मंजूरी दे दी है. करीब 153.36 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना पीपीपी मोड पर विकसित की जाएगी
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: झारखंड के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देते हुए राज्य सरकार ने जमशेदपुर में आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) सह कमर्शियल मॉल निर्माण को मंजूरी दे दी है. करीब 153.36 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना पीपीपी मोड पर विकसित की जाएगी. यह राज्य का पहला अत्याधुनिक ISBT होगा, जो पूर्वी भारत के बेहतरीन टर्मिनलों में शामिल होने की क्षमता रखता है.


यह परियोजना डिमना चौक और पारीडीह के बीच नेशनल हाईवे के किनारे लगभग 9.88 एकड़ भूमि पर विकसित होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आधारभूत संरचना विकास की सोच और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की पहल पर यह आधुनिक परिसर तैयार किया जाएगा. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी जुडको को सौंपते हुए गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है.


इस ISBT की खासियत इसका आकर्षक हेक्सागोनल डिजाइन और हरियाली आधारित संरचना होगी. परिसर में सेंट्रल कोर्टयार्ड, जल संरचनाएं, स्थानीय कला और चित्रकला यात्रियों को अलग अनुभव देंगी. टर्मिनल और मॉल के बीच षटकोणीय प्लाजा आधुनिक वास्तुकला का नमूना होगा, जिसमें रंगीन शीशों से गतिशील छाया प्रभाव दिखाई देगा.


परियोजना के तहत एक साथ 50 बसों के ठहरने और 23 बसों के संचालन की सुविधा होगी. ग्राउंड फ्लोर पर 300 कार और 350 दोपहिया पार्किंग, 18 टिकट काउंटर, 300 यात्रियों की क्षमता वाला प्रतीक्षालय, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और 46 दुकानें बनाई जाएंगी. वहीं प्रथम तल पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय, 120 यात्रियों के लिए डोरमेट्री, 60 चालकों के लिए अलग डोरमेट्री और प्रशासनिक कार्यालय होंगे.


कमर्शियल भवन में मल्टीपरपज हॉल, मनोरंजन केंद्र, स्वास्थ्य सुविधा, फूड कोर्ट और करीब 100 दुकानों की व्यवस्था की जाएगी. सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही