Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नामकुम में जल्द काम करने लगेगा आधुनिक पासपोर्ट सेवा केंद्र : मनीता कुमारी

Advertisement
Advertisement
  •  एक दिन में पासपोर्ट के लिए 700 आवेदन स्वीकार करने की क्षमता होगी
  • नगड़ी में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के नए भवन के निर्माण को मंजूरी
  • जल्द ही झारखंड के सभी पासपोर्ट ऑफिस को ऑनलाइन किया जाएगा
Ranchi : पासपोर्ट की बढ़ती मांग और नागरिकों को बेहतर सेवा देने के लिए रांची में कुछ ही महीनों के भीतर मौजूदा पासपोर्ट सेवा केंद्र की जगह पर नया एवं आधुनिक पासपोर्ट सेवा केंद्र मीमेक आईटी पार्क, नामकुम औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशील हो जाएगा. नए सेवा केंद्र में एक दिन में कम से कम 700 आवेदकों का पासपोर्ट के लिए आवेदन स्वीकार करने की क्षमता होगी. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अधिकारी मनीता कुमारी ने दी. कहा कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची एवं विदेश मंत्रालय द्वारा झारखंड वासियों के हित में कई कदम उठाए जा रहे हैं. कहा कि विदेश मंत्रालय ने रांची के नगड़ी में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के नए भवन के निर्माण की मंजूरी दे दी है. इस भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अलावा विदेश मंत्रालय के अन्य जन केंद्रित विभाग भी कार्यशील भी होंगे. यह भी कहा कि जल्द ही झारखंड के सभी पासपोर्ट ऑफिस को ऑफलाइन से ऑनलाइन किया जाएगा.

गोड्डा में जल्द खुलेगा राज्य का 16वां पासपोर्ट आवेदन केंद्र

उन्होंने बताया कि गुमला और गिरिडीह में पोस्ट ऑफिस आधारित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र को ऑफलाइन से ऑनलाइन मोड में बदला जा रहा है. इससे रांची पासपोर्ट कार्यालय इन केंद्रों में प्राप्त आवेदनों का वास्तविक समय में निस्तारण कर सकेगा. इसी तरह गोड्डा वासियों की सहूलियत के लिए गोड्डा स्थित मुख्य डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किया जा रहा है. इसकी स्थापना के उपरांत झारखंड राज्य में यह सोलहवां पासपोर्ट आवेदन केंद्र होगा. इसका उद्घाटन जल्द ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा किया जाएगा. वहीं क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जमशेदपुर, बोकारो एवं चाईबासा पोस्ट ऑफिस स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्रों को पहले से अधिक पासपोर्ट आवेदन स्वीकार करने में सक्षम बनाया जा रहा है. विदेश मंत्रालय झारखंड में अपनी सेवाओं को श्रेष्ठ बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/461-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" />

कैसे और कब तक बनेगा आपका पासपोर्ट

पासपोर्ट अधिकारी मनीता कुमारी ने बताया कि पासपोर्ट के आवेदन के लिए दो प्रूफ देने होते हैं. एक डेट ऑफ बर्थ और दूसरे में आधार और बैंक पासबुक. इसमें पैन कार्ड या बैंक पासबुक लगा सकते हैं. इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ देने होते हैं. सरकारी कर्मी को गवर्नमेंट द्वारा जारी ज्वाइनिंग लैटर दिए जा सकते हैं. अगर आपको तुरंत में पासपोर्ट चाहिए और पुलिस सत्यापन एक से दो दिन में हो जाये, तो पासपोर्ट जल्दी मिल सकता है. बताया गया कि अगले 10 सालों के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये देने होते हैं. अगर आपको तत्काल में चाहिए तो 2000 अतिरिक्त देने होते हैं. इसमें लगभग 15 दिनों का समय लगता है.
इसे भी पढ़ें – तमिलनाडु">https://lagatar.in/new-turn-in-tamil-nadu-politics-rift-in-nda-aiadmk-breaks-ties-with-bjp/">तमिलनाडु

की राजनीति में नया मोड़, NDA में दरार, AIADMK ने भाजपा से नाता तोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही