Search

 
 
 

मोदी कैबिनेट की बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी

Cabinet-Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को  हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी दी गई है. साथ ही 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है
 
PM Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को  हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी दी गई है. साथ ही 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है.

 

इसे भी बढें..

 

शुक्रवार को सेवा तीर्थ में पीएम मोदी की अध्यक्षा में बैठक हुई. करीब एक घंटे चली इस बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण के नए बिल को मजूरी दी गई. यह विधेयक अब 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक फिर से शुरू होने पर सदन में पेश किया जाएगा. यह बैठक नई दिल्ली के 'सेवा तीर्थ' में हुई। इससे एक दिन पहले ही सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद का सत्र फिर से बुलाने की घोषणा की थी.

 

समाचार एजेंसी यूनिवार्ता ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि  केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलाव को मंजूरी दे दी है. अब सरकार संशोधित बिल को संसद में लाने की तैयारी में है. प्रस्ताव के तहत लोकसभा और विधानसभा की मौजूदा सीटों की संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है. सीटों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद अगले 25 वर्षों तक इसमें कोई बदलाव नहीं करने का प्रस्ताव है।. इसके तहत सीटों की संख्या 2051 तक फ्रीज रखने की योजना है.

 

नए बिल पेश किए जाने की ख़बरों के बीच इस पर चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या संविधान संशोधन बिल पास कराने के लिए बीजेपी के अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के पास दो तिहाई बहुमत है, क्योंकि इसी साल अप्रैल में हुए मतदान में दो तिहाई बहुमत न होने से यह बिल पास नहीं हो पाया था.

 

अब बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के सामने संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाने की चुनौती है. फिलहाल विशेष सत्र को  लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार ने इसके लिए जरूरी बहुमत का जुगाड़ कर लिया है.

 
इससे पहले 17 अप्रैल को लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट दिये थे. रिपोर्ट के मुताबिक़, 298 सांसदों ने संविधान संशोधन के पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिये. उस मतदान में दो-तिहाई समर्थन के लिए 352 वोट चाहिए थे. 

 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार को दो-तिहाई बहुमत मिलने का भरोसा इसलिए है, क्योंकि पहले इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही डीएमके की ओर से इस बिल के समर्थन के संकेत मिले हैं. अख़बार ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि डीएमके चाहती है कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटों में मौजूदा करीब 7.2 फ़ीसदी हिस्सेदारी बरकरार रखने की गारंटी दी जाए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही