Search

 
 
 

देश की आजाद में जिस पार्टी की रही अहम भूमिका, उसी के खिलाफ हर हथकंडा अपना रही मोदी सरकार - राजेश ठाकुर

 
Ranchi : नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोनिया गांधी से आज फिर पूछताछ कर रही है. इसको लेकर झारखंड कांग्रेस, राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में "सत्याग्रह" कर विरोध जता रही है. प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा जो षडयंत्र कर रही है, उसके खिलाफ कांग्रेस का `सत्याग्रह` जारी रहेगा. सत्याग्रह का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर रहे थे. इस दौरान विधायक बादल पत्रलेख, उमाशंकर अकेला, नमन विक्सल कोगाड़ी, राजेश कच्छप, ममता देवी, बन्ना गुप्ता, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत सहित प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-will-have-to-wait-for-bail-and-next-hearing-will-be-held-on-august-3/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल को जमानत के लिए अभी करना होगा और इंतजार, 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही चरम पर है - कांग्रेस

राजेश ठाकुर ने बताया कि आज देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही चरम पर है. जिस पार्टी ने देश को आजाद करने में अहम भूमिका निभायी, उसके खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है. संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किया जा रहा है. हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बार-बार ईडी बुलाकर पूछताछ कर रही है. लेकिन ईडी या उसके मुखिया पीएम नरेंद्र मोदी यह बताने में सक्षम नहीं है कि सोनिया गांधी की गलती क्या थी. भाजपा के इस तानाशाही के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह शुरू किया है, जो आगे भी चलता रहेगा. वहीं विधायक राजेश कच्छप ने कहा, हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है. हम गांधी के विचारधारा को मानने वाले सच्चे कार्यकर्ता हैं. इसी विचारधारा के अधीन हम सत्याग्रह आंदोलन के तहत भाजपा के विरोधी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे. इसे भी पढ़ें -बाल">https://lagatar.in/uddhav-lashed-out-at-shinde-for-using-bal-thackerays-name-said-dont-beg-for-votes-in-the-name-of-shiv-senas-father/">बाल

ठाकरे के नाम का इस्‍तेमाल करने पर शिंदे पर बरसे उद्धव, कहा, शिवसेना के बाप के नाम पर वोटों की भीख मत मांगो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही