Search

SC की बात भी नहीं मान रही मोदी सरकार, CAPF बिल पर हमलावर हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इसे यह पूरी तरह से गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि हमने इसका विरोध किया है. साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका विरोध किया है. लेकिन मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट की बात को नजरअंदाज कर रही है.
 
राहुल ने CAPF बिल पर मोदी सरकार को घेरा.

New Delhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर CAPF बिल पर मोदी सरकार को घेरा.

उन्होंने कहा कि यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में किसी भी पैरामिलिट्री फोर्स का नेतृत्व ऐसे किसी अधिकारी ने आज तक नहीं किया है, जो उसी फोर्स में नीचे से ऊपर तक तरक्की कर उस पद पर पहुंचा हो.

 राहुल गांधी ने कहा कि एक भी ऐसी पैरामिलिट्री फोर्स नहीं है, जिसका नेतृत्व उसी फोर्स के भीतर से उभरा हो. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पैरामिलिट्री फोर्स पर शीर्ष नेतृत्व उपर से थोपा जाता है.

राहुल गांधी ने इसे यह पूरी तरह से गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि हमने इसका विरोध किया है. साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका विरोध किया है. लेकिन मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट की बात को नजरअंदाज कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही