Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार डरी हुई है, अडानी घोटाले की जांच के लिए JPC बनाना नहीं चाहती : मल्लिकार्जुन खड़गे

NewDelhi : मोदी सरकार जो कहती है उसके तहत चलती है. एक उदाहरण है, 50 लाख करोड़ का बजट 12 मिनट में पास किया गया.  मोदी सरकार लोकतंत्र के बारे में बहुत कुछ बोलती है लेकिन वे जो कहते हैं वह उनके कार्यों में नहीं दिखता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज तिरंगा मार्च के बाद विपक्षी पाटियों की प्रेस कॉन्फ्रेस में बोल रहे थे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वो (भाजपा) हमेशा कहते थे कि संसद चलाने में विपक्षी पाटिर्यों की दिलचस्पी नहीं है. लेकिन बाधा तो सत्ता पक्ष वाले डाल रहे हैं. जब भी हम बोलने के लिए उठते थे और हम नोटिस देते थे. नोटिस पर चर्चा की मांग करते थे. तब वह हमको बोलने नहीं देते. खड़गे ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि सत्ता पक्ष ने ही संसद को चलने नहीं दिया. इसके पीछे वजह यही है कि जो हमने मुद्दे उठाये हैं, खास कर अडानी से जुड़े मुद्दे. इसे भी पढ़ें : Money">https://lagatar.in/delhi-high-court-dismisses-bail-plea-of-satyendar-jain-in-money-laundering-case-notice-to-cbi-in-sisodia-case/">Money

Laundering केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज की, सिसोदिया मामले में CBI को नोटिस

अडानी को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है

उन्होंने कहा कि 18 -19 पार्टियों ने मिलकर इस कॉमन मुद्दे को उठाया. अडानी को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है. अडानी की संपत्ति केवल ढाई साल में 12 लाख करोड़ रुपये कैसे बनी? सरकार से पैसा लिया, एलआईसी से लिया. बैंकों से लिया. सरकार का पैसा और पब्लिक सेक्टर की संपत्ति उन्होंने खरीदी. यानी पैसा भी सरकार का और संपत्ति भी सरकार की. खड़गे ने कहा, वह(अडानी) संपत्ति बनाते चले गये. इतनी बड़ी संपत्ति वाला आदमी देश में या विदेश में कोई नहीं होगा. जान लें कि दिल्ली में संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक तिरंगा मार्च निकाला. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/lok-sabha-rajya-sabha-adjourned-opposition-adamant-on-jpc-probe-in-adani-case-takes-out-tricolor-march/">आज

भी हंगामे की भेंट चढ़ी लोकसभा-राज्यसभा, स्थगित, अडानी मामले में JPC जांच पर विपक्ष अडिग, तिरंगा मार्च निकाला

 मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है

कांग्रेस ने कहा कि अडानी महाघोटाले पर सवाल से मोदी सरकार डरी हुई है और इस घोटाले की जांच के लिए JPC बनाना नहीं चाहती. अगर आप लोकतंत्र को जिंदा रखना चाहते हैं तो विपक्ष की भी बात सुननी चाहिए.प्रेस कॉन्फ्रेस में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है. पूरे सत्र में वे अडानी को बचाने में लगे रहे. हम बस JPC जांच की मांग कर रहे हैं. वे इस पर बात तक नहीं कर रहे हैं. हम इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जायेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही