Search

 
 
 

राहुल के झूठे वादे पर बहुत भारी है मोदी की गारंटी : प्रतुल शाहदेव

 

कांग्रेस अध्यक्ष के प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार

  • अग्निवीरों की देशभक्ति पर संदेह कर युवाओं की राष्ट्रभक्ति के जज्बे का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि देश को मोदी पर विश्वास है. मोदी की गारंटी पर विश्वास है. राहुल गांधी के झूठे वादों पर देश को बिलकुल भी भरोसा नहीं है. प्रतुल ने कहा कि राहुल गांधी 30 लाख नौकरियों की बात कर रहे हैं. लेकिन झारखंड में लगभग 3 लाख सरकारी पद बगैर नियुक्ति के खाली हैं. इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष मौन रहे. प्रतुल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष देश में पेपर लीक की बात तो कर रहे हैं, लेकिन झारखंड में ही स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक के असली सूत्रधार को अभी तक नहीं पकड़ा गया है. सिर्फ प्यादों को पकड़कर यह सरकार अपनी पीठ ठोक रही है. राजेश ठाकुर युवाओं के लिए राहुल गांधी की युवा रोशनी योजना की बात कर रहे हैं. मोदी जी के नेतृत्व में देश के युवा मुद्रा लोन, स्टैंड अप इंडिया और विभिन्न स्टार्टअप के जरिए रोजगार देने वाले बन रहे हैं और दुनिया में नजीर पेश हो रही है. विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 प्रकार के हुनर रखने वाले लोगों को बिना गिरवी रखे ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और वे भी बड़ी संख्या में रोजगार देंगे. प्रतुल ने कहा कि राजेश ठाकुर ने देश के युवाओं की देशभक्ति का अपमान किया है. अग्नि वीरों का अपमान किया है. उनका यह कहना बेहद आपत्तिजनक है कि पांच सात वर्षों की नौकरी के लिए कौन अपनी जान जोखिम में डालेगा? राजेश ठाकुर ने कहा कि मिलिट्री कौशल के ट्रेनिंग लिए हुए अग्नि वीर सेवानिवृत्ति के बाद देश के लिए खतरा हो सकते हैं. यह बेहद आपत्तिजनक है और इन युवाओं की राष्ट्रभक्ति पर प्रश्न करता है. प्रतुल ने कहा कि राहुल गांधी ने जब दक्षिण से उत्तर की न्याय यात्रा निकाली थी तो कांग्रेस तीन राज्यों में चुनाव हार गई. अब वह जैसे पूरब से पश्चिम की ओर बढ़ रहे हैं एक-एक कर उनके गठबंधन के साथी भी उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. कुल मिलाकर भाजपा का 2024 में ` अबकी बार 400 पार` का नारा है तो कांग्रेस के लिए ` 24 में 24` सीट भी आ जाये तो यही बहुत बड़ी उपलब्धि होगी. इसे भी पढ़ें : शिव">https://lagatar.in/cm-champai-who-arrived-in-shiv-procession-said-government-will-preserve-the-hill-temple/">शिव

बारात में पहुंचे सीएम चंपाई ने कहा, पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही